खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं। इस इंडस्ट्री में उनकी फिल्में सफलता की गारंटी मानी जाती हैं। खास बात यह है कि खेसारी लाल यादव एक्टिंग के अलावा भोजपुरी गाने भी गाते हैं। खेसारी लाल यादव के प्रशंसक उनके गाए गानों को भी काफी पसंद करते हैं। पिछले कुछ दिनों से खेसारी लाल यादव का एक गाना इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘होगी प्यार की जीत का’ है। इस गाने में अभिनेता साड़ी पहनकर अपने डांस का जलवा दिखा रहे हैं।

यह फिल्म साल 2016 में आई थी। फिल्म का एक गाना ‘होठ लाली से रोटी बोर के’ उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म में अभिनेता खेसारी लाल यादव के अलावा स्वीटी छाबरा, अवधेश मिश्रा, राजन मोदी और ब्रजेश त्रिपाठी ने काम किया था। इस गाने के लिए म्यूजिक अविनाश झा ने दिया था। गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखा था।

देखें वीडियो :

आपको बता दें कि इस अभिनेता की आने वाली फिल्म ‘बलम जी लव यू’ है। इस फिल्म में काजल राघवानी, अक्षरा सिंह समेत चार अभिनेत्रियों ने काम किया है। फिल्म में खेसारीलाल यादव दंगल लड़ते हुए भी नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म दशहरे के समय रिलीज की जाएगी।

खेसारीलाल यादव के प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वही बड़े स्टारकास्ट की फिल्म होने की वजह से फिल्म के निर्माताओं को फिल्म से बड़ी उम्मीदे हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना ‘तोहरे कारनवा’ रिलीज किया गया था। फिल्म का यह गाना भी दर्शकों को काफी पसंद आय़ा है।

देखें वीडियो: