Holi 2020 Bhojpuri Song: रंगों के त्योहार होली में अब कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में देशभर को रंगों में डुबो देने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और कई जगह जैसे मथुरा-वृंदावन में तो इसे आठ दिन पहले से ही मनाना शुरू कर दिया जाता है। वहीं होली को लेकर भोजपुरी का भी क्रेज कम नहीं हैं। यही वजह है कि होली को लेकर भोजपुरी में तमाम गानें बने हैं जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ का नाम होली के गानों में ना आए ऐसा नहीं हो सकता। चलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं होली के 5 सॉन्ग्स कि लिस्ट जिन्हें देख कर आप होली के रंग में रंग जाएंगे।

1. हमारी लिस्ट में पहला सॉन्ग है 2018 में आया निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया सॉन्ग ‘होली में जीएसटी का जोर के’ (Holi Mein GST Jor Ke) इस गाने में होली के रंगों के साथ-साथ निरहुआ का जोश देख कर आप नाचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस गाने में निरहुआ और अम्रपाली दुबे की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली थी और होली के मौसम में सुनने के लिए एक दम शानदार सॉन्ग।

2. लिस्ट में दूसरा नाम है साल 2017 में आया निरहुआ और उनरी जोड़ीदार अम्रपाली दुबे का होली सॉन्ग ‘रंग डल्बा ते देहाब हजार गारी’ (Rang Dalba T Dehab Hajar Gaari) इस गानें के बोल ने होली के मौके पर पूरे उत्तर प्रदेश और बिहार में धमाल मचा दिया था।

3. बात करें होली की और निरहुआ की देसी होली का तड़कता-भड़कता गाना ना आए ऐसा नहीं हो सकता हमारी लिस्ट में अगला गाना एक बार फिर निरहुआ के साथ अम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया सॉन्ग ‘ पुारानी की बीवी बंद कर दा मोदी जी’ (Puranki Biwi Band Kar Da Modiji ) इस गाने को खूब पसंद किया गया था। भोजपुरी में होली के मौके पर लोग इस सॉन्ग को सुनना बेहद पसंद करते हैं।

4. हमारी लिस्ट में अगला गाना है निरहुआ की आवाज में गाया हुआ जबरदस्ट हिट सॉन्ग ‘जोगीरा सा रा रा रा’ (Jogira Sa Ra Ra Ra) ये भोजपुरी के उन चुनिंदा होली के गीतों में से है जो अगर होली के मौके पर ना चलाया जाए तो भोजपुरी में होली पूरी नहीं हो सकती है। साल 2011 में आए इस गाने ने भोजपुरी में खूब धूम मचाई थी।

5. अम्रपाली दुबे और निरहुआ का साल 2016 में आया गाना ‘आवा अम्रपाली होली रंग डाली’ (Aawa Ae Amarpali Holi Rang Dali) निरहुआ का ये गाना फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। होली के मौके पर इस सॉन्ग को भी काफी सुना जाता है, इस सॉन्ग में अम्रपाली और निरहुआ की छेड़ खानी वाले इस सॉन्ग को देख आप खुद को होली खेलने से रोक नहीं पाएंगे।

इन सभी सॉन्ग्स को सुनकर आप अपने होली के त्योहार को और भी रंगीन बना सकते हैं।