दिनेश लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उनकी कई सारी फिल्में सिनेमा घरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। दिनेश लाल यादव की नई फिल्म ‘बॉर्डर’ ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने पहले सिनेमाघरों पर धमाकेदार कलेक्शन किया। कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। यू्ट्यूब पर आते ही निरहुआ की यह फिल्म छा गई है। निरहुआ की फिल्म इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। यूट्यूब पर इस फिल्म को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इंटरनेट पर फिल्म की अपार सफलता के बाद अब फिल्म के अभिनेता दिनेश लाल यादव ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निरहुआ ने बॉर्डर की बेहतरीन सफलता पर जहां खुशी जाहिर की है तो वहीं अभिनेता ने हाथ जोड़कर फिल्म की सफलता के लिए भोजपुरी दर्शकों को शुक्रिया कहा है। निरहुआ ने कहा कि भोजपुरी के दर्शकों ने साबित कर दिया है कि वो फिल्मों में क्या देखना चाहते हैं।

देखें वीडियो:

देशभक्ति की थीम पर बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ लोगों को काफी पसंद आई है। फिल्म में अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दूबे की सुपरहिट जोड़ी ने कमाल की एक्टिंग की है। फिल्म में प्रवेश लाल यादव, शुभि शर्मा, विक्रांत सिंह और सुशील सिंह जैसे अन्य कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म के निर्देशक संतोष मिश्रा हैं जबकि प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव हैं। फिल्म के लिए म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।