भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को इस फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा स्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी मानी जाती हैं। खास बात यह है कि भोजपुरी के इस सुपरस्टार की पहचान सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि सिंगर के तौर पर भी है। बतौर सिंगर खेसारी लाल यादव ने कई भोजपुरी गाने गाए हैं। उनके गाए हुए गाने उनके प्रशंसकों को काफी रास आते हैं।

हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव का गाया हुआ गाना ‘पागल बनइबे का’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं। बता दें कि काजल राघवानी भी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूरअभिनेत्री हैं। इन दोनों ने अब तक हिट फिल्में इस इंडस्ट्री को दी हैं। इस गाने में दोनों की कमेस्ट्री लोगों को उत्साहित कर रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देखें वीडियो:

बता दें कि सॉन्ग ‘पागल बनइबे का’ खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘दबंग सरकार’ का है। फिल्म का यह गाना पिछले साल दिसंबर महीने में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। लेकिन यह गाना अब वायरल हुआ है। इस गाने को खेसाली लाल यादव और प्रियंका सिहं ने गाया है। गाने में म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है। गाने के लीरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं। बता दें कि इस फिल्म ‘दबंग’ सरकार के निर्देशक योगेश राज मिश्रा हैं।