भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दबंग सरकार’ का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल यादव के चाहने वालों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव की बेहतरीन कैमेस्ट्री देखने को मिलेगी। बहरहाल ‘दबंग सरकार’ का गाना ‘पागल बनाइबे का’ रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है।
यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ‘दबंग सरकार’ के इस 3 मिनट 47 सेकंड के गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने में म्यूजक धनंजय मिश्रा ने दिया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के धमाकेदार अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
देखें वीडियो:
फिल्म ‘दबंग सरकार’ में एक्ट्रेस काजल राघवानी स्पेशल अपीयरेंस देती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में आकांक्षा अवस्थी और दीपिका त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगी। यहां आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी हिट मानी जाती है। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
जिनमें हम हैं हिदुस्तानी, दीवानापन, मेहंदी लगा के रखना, इंतेकाम और संघर्ष जैसी फिल्में शामिल हैं। कुछ समय पहले भी इन दोनों का एक गाना ‘दिल बदतमीज हो गईल’ यूट्यूब पर आया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।