KHESARI LAL YADAV BHOJPURI SONG: साल 2017 में एक भोजपुरी फिल्म आई थी। नाम था दिलवाला। इस फिल्म का एक गना था- कवन भतार कटनी। ये गाना लोगों को खूब बाया। यूट्यूब पर इस गाने को उसके ऑफिशियल अकाउंट्स पर लगभग साढ़े तीन करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को आवाज दी थी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने। खेसारी ने इस गाने में अदाकारी भी की थी। खेसारी लाल के साथ स्क्रीन शेयर किया था भोजपुरी सेंसेशन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने। ये गाना लिखा था पवन पांडे ने। गाना जब रिलीज हुआ था तभी से लोगों के बीच में इसका क्रेज बना हुआ है। गली मोहल्लों से लेकर ऑटो और बस में भी ये गाना खूब बजा। इंटरनेट पर भी खाना खूब सुना और शेयर किया गया। वेव म्यूजिक के बैनर तले बना ये गाना सुपरहिट साबित हुआ है।

लोग वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर इस गाने की आज तक सराहना कर रहे हैं। इस गाने के माध्यम से खेसारी लाल यादव का उनके फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। ये गाना उन चंद गानों में शुमार है जिसने खेसारी लाल यादव को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

ऐसे ही कुछ गानों के बाद बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वाला खेसारी लाल यादव आज भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा बन चुका है। बात गाने की अदाकारा की करें तो अक्षरा सिंह के नाम से कौन वाकिफ नहीं है। अक्षरा भी खेसारी की ही तरह गाने के साथ साथ अभिनय भी करती हैं। सिंगर औ एक्टर पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। हालांकि इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भी लोगों ने उनको खूब पसंद किया। गाने में खेसारी लाल ने लड़की बन अक्षरा के साथ खूब मस्ती की है।