Bhojpuri Gana: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से हो चुकी है जो 14 फरवरी तक चलेगा। इस प्रेम के पूरे हफ्ते लोग अपने किसी खास को खास उपहार के साथ अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं इस प्यार के जश्न (Celebration Of Love) में गानों (Valentine Bhojpuri Song) की भूमिका भी कम महत्वपूर्ण नहीं होती है। ये प्यार के एहसास को जगाने का काम करते हैं। हिंदी गाने हों या फिर भोजपुरी, सबमें प्यार के लिए कई गाने गाए गए हैं। भोजपुरी गानों की बात करें तो यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal), पवन सिंह (Pawan Sing), दिनेश लाल यादव (Dinesha Lal Yadav) सहित रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के गाने काफी सुने जाते हैं। हाल ही में दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ वेलेंटाइन सॉन्ग भी रिलीज किए जिसको भोजपुरी श्रोता काफी पसंद कर रहे हैं। हम यहां ऐसे ही कुछ गानों का जिक्र करने जा रहे हैं जो काफी चर्चित रहे-
भुलाई गइलूः दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की आवाज में 24 जवनरी को वेलेंटाइन डे को लेकर यह गाना रिलीज किया गया था। गाने के बोल हैं- भुलाई गइलू। इस गाने में निरहुआ ने रैप भी किया है। यह गाना फिलहाल खूब सुना जा रहा है।
सेटिंग करा के जाः पिछले साल दिसंबर के महीने में रिलीज हुआ खेसारी लाल और काजल राघवानी का यह भोजपुरी गाना खूब वायरल हुआ था। अब तक इसे 40 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खुश्बू और खेसारी ने मिलकर गाया है। गीत यादव राज द्वारा लिखा गया है।
नदिया के तीर-तीरेः पवन सिंह का यह रोमांटिक गाना लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। साल 2018 में रिलीज इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा था। संगीत छोटे बाबा का दिया हुआ है।
जा ये चंदाः रितेश पांडे के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ ये गाना साल 2015 में आया था। इस गाने के बाद रितेश पांडे की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी।
ए सोनाः रिदम त्रिपाठी की आवाज में साल 2018 में वेलेंटाइन पर ही रिलीज हुआ सॉन्ग ए सोना का अभी भी क्रेज बना हुआ है। इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया था। एक बार फिर से यह गाना इस स्पेशल डे पर खूब शेयर हो रहा है।