खेसारी लाल यादव की गिनती भोजपुरी के सुपरस्टार के तौर पर की जाती है। खेसारी लाल यादव ने अपनी एक्टिंग के दम पर अब तक कई सारी हिट फिल्में दी हैं। रुपहले पर्दे पर खेसारी लाल यादव की एक्टिंग के दीवानों की कोई कमी नहीं है। खास बात यह है कि खेसारी लाल यादव ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि वो भोजपुरी के एक शानदार गायक भी माने जाते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आते हैं।

हाल ही में भोजुपरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ है। भोजपुरी सॉन्ग ‘बीपी बढ़ल बा’ इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक करोड़ों लोगों ने देखा है। यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘बलम लव यू’ का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने हनी बी के साथ गाया है। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक ओम झा ने दिया है।

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री काजल राघावनी नजर आ रही हैं। बता दें कि भोजपुरी पर्दे पर खेसारी लाल यादव और काजल राघानी की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। हालांकि यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज हुई थी और इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था। लेकिन फिल्म का यह गाना अब इंटरनेट पर वायरल हुआ है। गाने में खेसारी और काजल की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।

बता दें कि इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने गांव के रहने वाले एक युवक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में भोजपुरी की चार अभिनेत्रियां भी नजर आई थीं। फिल्म में खेसारी लाल यादव की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी। याद दिला दें कि इससे पहले खेसारी लाल यादव का गाना ‘ठीक है’ भी लोगों को काफी पसंद आया था। यह गाना भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।

देखें वीडियो: