सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) एक डांसर के रूप में काफी ख्याति पा चुकी हैं। वहीं उनकी कॉपी डांसर और परफॉर्मर सुनीता बेबी (Sunita Baby) के डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी देखे जा रहे हैं। लॉकडाउन के बीच सुनीता बेबी के कई डांस का वीडियो की सोशल मीडिया पर धूम है। इस बीच सुनीता बेबी के परफॉर्मेंस का एक वीडियो को लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को 3 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो में सुनीता बेबी GORA GAAT गाने पर परफॉर्म कर ही हैं। सुनीता बेबी गाने पर अपने मूव्स से लोगों को दीवाना बनाती दिख रही हैं। वहीं डांस के बीच में ही स्टेज पर एक शख्स चढ़ जाता है और उनके साथ डांस करने की कोशिश करता है लेकिन लोग उसे बगल में हटा देते हैं। हालांकि फिर भी वह नीचे नहीं उतरता है और एक साइड में ही स्टेज पर सुनीता बेबी को टक्कर देने लगता है। इस वीडियो में वह सुनीता बेबी के ना सिर्फ हावभाव को कॉपी करता है बल्कि उनके मूव्स को भी हूबहू  करने की कोशिश करता है। दोनों के इस डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सुनीता बेबी के इस डांस वीडियो को साल 2018 में A-Series Music म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 300 मिलियन बार देखा जा चुका है। बता दें सुनीता हरियाणा की सुनीता बेबी (Sunita Baby) बेस्ट परफॉर्मर बनकर उभरी हैं। यूट्यूब पर सुनीता बेबी के कई डांस वीडियो सपना चौधरी के वीडियो से भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। हाल ही में उनका शीशे का था दिल मेरा गाने पर किया डांस काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनीता बेबी संग मोनिका चौधरी भी परफॉर्म किया है। दोनों ही एक-दूसरे से मुकाबला करती नजर आ रही हैं। इससे पहले ‘गजबण पाणी ले चाली’ गाने पर उनका किया डांस इंटरनेट पर खूब पसंद किया गया।