लंबे ब्रेक के बाद मशहूर अभिनेत्री पाखी हेगड़े की भोजपुरी फिल्मों में वापसी हो रही है। सूत्रों से खबर है कि फिल्म ‘बलमा बिहारवाला 2’ से पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा में वापसी करेंगी। इस फिल्म में पाखी के साथ अनिल सम्राट, अरविंद अकेला कल्लु भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में पाखी हेगड़े काफी चुनौतीपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी।
कौन हैं पाखी हेगड़े? पाखी हेगड़े को भोजपुरी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता है। पाखी ने साल 2008 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी नंबर वन’ से भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो दिनेश लाल यादव के साथ नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इससे पहले पाखी ने दूरदर्शन के शो ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। पाखी को भोजपुरी फिल्मों की श्रीदवी कहा जाता है।
पाखी ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी आई थीं’ में काम किया है। इसके अलावा पाखी ने मनोज तिवारी, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े भोजपुरी अभिनेताओं के साथ काम किया है। पाखी को आज भी इस फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। जानकारी के मुताबिक पाखी एक फिल्म के लिए 10 लाख रुपये तक फीस लेती हैं।
सेक्स स्कैंडल में फंस चुकी हैं पाखी: वैसे पाखी का नाम एक सेक्स स्कैंडल से भी जोड़ा गया था। सेक्स स्कैंडल में नाम आने के बाद कहा जा रहा था कि अब पाखी का फिल्मी करियर खत्म हो जाएगा। हालांकि बाद में पाखी ने खुद सामने आकर बतलाया था कि इस मामले के दोषी शख्स को वो नहीं जानती हैं। वैसे पाखी और अभिनेता दिनेश लाल यादव के अफेयर के चर्चे भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खूब रहे हैं।
बहरहाल आपको बता दें कि पाखी का अपने पति से तलाक हो चुका है और वो दो बच्चों की मां है। पाखी हेगड़े के प्रशंसकों को अब इंतजार है उनकी आने वाली फिल्म का। पाखी की फिल्म फिल्म ‘काला सच-द ब्लैक्टूथ्र’ प्रदर्शन को तैयार है। इस फिल्म का प्रदर्शन 7 अगस्त से सिनेमाघरों में किया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से समाज के कुप्रथा पर प्रहार किया गया है।