साल 2008 में भोजपुरी गायक पवन सिंह ने एक गाना गाया था ‘लॉलीपॉप लागेलू।’ यह गाना लोगों के बीच उस वक्त काफी मशहूर हुआ था। इस गाने नें भोजपुरी गायक पवन सिंह को रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। इस गाने का क्रेज ऐसा हुआ है कि इस गाने को आज करीब-करीब हर शादी, पार्टी या अन्य कार्यक्रम में जरूर बजाया जाता है। इस गाने को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं लेकिन यह गाना एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने ने भोजपुरी की पहचान सात समंदर पार तक बना दी है। इंटरनेट पर इस गाने को अभी काफी सुना जा रहा है। भोजपुरी गाने को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दें कि वेव म्यूजिक ने साल 2015 में 2 अप्रैल को इस गाने को अपलोड किया था। अब तक इस गाने को सिर्फ तीन साल में 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
‘तू लगावेलू जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक’ गाना यू-ट्यूब पर कई वर्जन के साथ देखा जा सकता है। इस गाने की लोकप्रियता इतनी है कि इसे सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सलेथिया ने भी गाया। इतना ही नहीं करीब एक साल पहले इस गाने को एक अफ्रीकन सिंगर ने भी गाया था। इस गाने का यू-ट्यूब लिंक आज भी लोग खूब सर्च करते है
आपको बता दें कि भोजपुरी के सिंगर और एक्टर पवन सिंह द्वारा गाए गए इस गाने को जाहिद अख्तर ने लिखा था जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर विनय विनायक हैं। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। पवन सिंह ने कई हिट फिल्में दी हैं तो वहीं कई बेहतरीन गाने भी इस कलाकार ने गाए हैं।
https://youtu.be/zYaDbk_xxCA