“Pawan Singh Bhojpuri Song” भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में जितने मशहूर हैं उतने ही फेमस अपने गाए गीतों को लेकर भी हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा पवन सिंह ने भक्ति गीत भी गाए हैं। भोजपुरी भाषा में उनके गाए भक्ति गीत काफी मशहूर हुए हैं। बिहार में लोग पूजा-त्योहारों पर पवन सिंह के भक्ति गीत जरूर सुनते हैं। खासकर नवरात्र में पवन सिंह के गाए गाने विभिन्न पूजा पंडालों में सुने जाते हैं। भोजपुरिया भाषा की मिठास में सराबोर इन गानों को यहां काफी पसंद किया जाता है।

देवी-देवताओं की कृपा और उनके गुणों का बखान करने वाले इन गीतों ने पवन सिंह को गायकी के क्षेत्र में बड़ी पहचान भी दिलाई है। आज हम आपको पवन सिंह के द्वारा गाए गए उन 5 भक्ति गीतों के बारे में बताते हैं जिन्हें नवरात्र पूजा के दौरान काफी पसंद किया जाता है। इन गानों को लोग पूजा-त्योहार में गुनगुनाते भी हैं।

‘छोटी रे मोटी नीमिया गछियां’

पवन सिंह का यह भक्ति गाना साल 2014 में आया था। इस गाने में पवन सिंह की आवाज लोगों को काफी पसंद आई थी। यह गाना नवरात्र के पूजा-पंडालों में अक्सर बजाया जाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=e9eub7aVi54

‘माई डोली चढ़ी जा ली सेवक घरवा’

पवन सिंह का यह गाना पूजा-पंडालों में काफी मशहूर है। इस गाने में मा दुर्गा  और उनकी सवारी यानी शेर की महिमा का बखान किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=JaZL1a4mwfQ

‘विदाई कइसे करीं’

यह गाना पवन सिंह के मशहूर भोजपुरी एल्बम विदाई कइसे करी का है। इस गाने में नवरात्र के नौ दिन बाद मूर्ति विसर्जन के बारे में उल्लेख किया गया है।

‘चमकेला चंद्र’

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का यह भक्ति गाना काफी फेमस है। यह गाना साल 2015 में रिकॉर्ड किया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल बिहार में नवरात्र पूजा के दिन यह गाना जरूर बजाया जाता है।

बहरहाल आपको बता दें कि पवन सिंह ने नवरात्र के अलावा सावन, छठ और अन्य बड़े पूजा महोत्सवों पर अलग-अलग गीत गाए हैं। यह सभी गीत भी लोगों के बीच काफी पसंद किये जाते हैं।