इंटरनेट की दुनिया में शिवानी ठाकुर यूट्यूब क्वीन बनकर उभर रही हैं। धमाकेदार डांस परफॉरमेंस देने वाली शिवानी ठाकुर के वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शिवानी ठाकुर भोजपुरी, हरियाणवी तथा अन्य क्षेत्रीय गानों पर अपनी बेहतरीन डांस की बदौलत लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। खासकर भोजपरी गानों पर उनका धमाकेदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर शिवानी ठाकुर के वीडियो को आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह जैसी मशहूर भोजपुरी अभिनत्रियों से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं।
शिवानी ठाकुर ने रितेश पांडे के गाए हुए गाने ‘पियवा से पहले 2’ पर अपनी डांस का वीडियो यूट्यूब पर डाला था। इस वीडियो को अब तक 3.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शिवानी ने अब तक भोजपुरी फिल्मों के मशहूर गायक और सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे समेत कई कलाकारों के गाने पर बेहतरीन डांस परफॉरमेंस दिया है जो लोगों को काफी पसंद आया है।
https://www.youtube.com/watch?v=edRfUZOgnXA
इस लड़की ने शिवानी ठाकुर नाम से एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है। शिवानी के टैलेंट को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो कोई प्रोफेशनल डांसर हों। शिवानी ठाकुर के ज्यादातर वीडियो घर में या फिर छत पर बनाए गए हैं। शिवानी ठाकुर ने खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दीवानापन’ के गाने ‘कूलर कुर्ती में’ पर भी डांस किया था। शिवानी ने घर की छत के ऊपर यह डांस परफॉरमेंस दिया था।
यूट्यूब पर उनका यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। पवन सिंह की फिल्म पवन राजा के एक गाने लागता बड़ी गर्मी पर भी शिवानी ठाकुर ने डांस किया था। 24 मई को इस गाने पर उनकी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था।