ये तो सभी जानते हैं कि सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) कितनी शिवभक्त हैं। सावन महीने में हर साल वह कांवड़ भी उठाती हैं और मंदिरों में जलाभिषेक भी करती हैं। आज महाशिवरात्रिका का मौका है। इस बीच अपने आराध्य पर बनाए डांसर का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं- भोले नाचे।

जैसा कि शिव को अड़भंगी भी कहा जाता है। शरीर पर भभूत और आस-पास कंकाल उनके विराट स्वरुप को दर्शाते हैं।गाने के विजुअल में सपना भी कंकाल पर बैठीं मलंग होकर नाच रही हैं। गाने के आखिर दृश्य तक सपना कंकाल के बने झूले पर बैठी शिव का नाम जपती देखी जा सकती हैं। ब्लू लेंस में शूट किए गए इस गाने में सपना के साथ साधु संत भी शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

इस गाने के बीच बीच में हरिद्वार के ऋषिकेश को भी दिखाया गया है। गाने में सिंगर जॉनी सूफी ने अपनी आवाज दी है। बोल प्रदीप शाही ने लिखे हैं वहीं विनय विनायक का संगीत है। वीडियो सोनोटेक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वहीं इसी मौके पर सपना का ‘मैं तेरी नचाई नाचू’ का वीडियो भी खूब देखा जा रहा है। भोले नाचे का विडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यहां देखिए सपना चौधरी का यह शिव भक्ति भजन-

सपना चौधरी का यह भक्ति सॉन्ग यूट्यूब सहित और भी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। आई ट्यून, एप्पल म्यूजिक, गूगल म्यूजिक, अमेजन प्राइम म्यूजिक सहित जियो सावन, गाना, स्पोटिफाई पर भी सपना के इस सॉन्ग को सुना जा सकता है।  हरियाणवी डांसर हरियाणवी गानों सहित हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी और भोजपुरी पर भी कई परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। सपना अपने हरियाणवी जॉनर से निकल कर देशभर में बेस्ट परफॉर्मर के रूप में लोकप्रिय हो चुकी हैं। यही कारण है कि वह अब देशभर के राज्यों में डांस से सुर्खियों में रहती हैं।