म्यूजिशियन यशराज मुखाते का ‘रसोड़े में कौन था…, कौन था रसोड़े में’ वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुरी में भी इसी तर्ज पर रितेश पांडे गाना लेकर आए हैं। हैलो कौन गाने से रिकॉर्ड कायम करने वाले भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे ने रैप सॉन्ग- ‘कौन था’ (Kaun Tha) लेकर आए हैं। जिसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

रितेश पांडे ने ये भोजपुरी गाना यशराज मुखाते का ‘साथ निभाना साथिया’ के डायलॉग पर बनाए रैप सॉन्ग से ही मिलता जुलता है। हालांकि इसके बोल अलग हैं। लेकिन गाने के बोल में ‘कौन था’ शब्द जरूर इस्तेमाल किया गया है। रितेश पांडे का भोजपुरी में मुखाते के गाने को लेकर किया प्रयोग काफी सफल साबित हो रहा है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें इस गाने में रितेश के साथ एक्ट्रेस आएशा कश्यप नजर आ रही हैं। ये गाना रिलीज होते ही ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहा है। अब तक इसे 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गौरतलब है कि इससे पहले रितेश पांडे का स्नेहा उपाध्याय संग गाया गाना ‘हैलो कौन’ (Hello Koun) खूब पसंद किया गया था। यहां देखें रितेश के नए गाने ‘कौन था’ था धमाकेदार वीडियो-

गाने की बात करें तो इसके बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। जबकि संगीत गोलू गगन का दिया हुआ है। गाने में रितेश पांडे ने अपनी आवाज दी है। इसमें उनका किया रैप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रितेश पांडे के कौन था गाने के वीडियो को आशीष यादव ने डायरेक्ट किया है। जिसे रिद्धी म्यूजिक वर्ल्ड पर अपलोड किया गया है।

इस गाने में रितेश अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि रितेश ने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी शख्स के साथ देखा था, जिसके बारे में रितेश उनसे सवाल करते हैं। रितेश के सवालों से उनकी गर्लफ्रेंड घबराई हुईं दिखती हैं। रितेश का ये आइडिया और वीडियो उनके फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है।