मशहूर सिंगर एक्टर रितेश पांडेय एक और गाने के साथ हाजिर हो चुके हैं। हैलो कौन की अपार सफलता के बाद सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ रितेश पांडेय एक बार उसी अंदाज में फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। जबकि देश में लॉकडाउन लागू है रितेश पांडेय ने भी इसी विषय को अपने गाने पर पिरोया है। इस गाने में प्रेमिका (रंजना सिंह) से ना मिल पाने के दर्द को लॉकडाउन के उपर रचा गया है।
गाने में प्रेमिका कह रही है कि वह उससे मिलना चाहती लेकिन रितेश कहते हैं कि लॉकडाउन है और हिलने के लिए भी मना है। बाहर निकलने पर पुलिस बहुत मार रही है। प्रेमिका कहती है दिन तो कट जा रहे हैं लेकिन रात नहीं कट रही। रितेश कहते हैं फिर लॉकडाउन में लूडो का मजा लो। मैं व्हाट्सअप पर कोड भेज रहा हूं।
रितेश पांडेय का यह गाना भी ठिक उसी तरीके से फिल्माया गया है जैसे उनका और भोजपुरी का सबसे हिट गाना- हैलो कौन को फिल्माया गया था। और सिंगर जोड़ी भी वही है। रितेश पांडेय के साथ अंतरा सिंह ने इसमें अपनी आवाज दी है। अपनी यूनिक आवाज के चलते अंतरा सिंह भोजपुरी की काफी डिमांडिंग सिंगर बन चुकी हैं। फिलहाल रितेश पांडेय का ये गाना खूब वायरल हो रहा है।
गाने की बात करें तो इस गाने के बोल हैं- लॉकडाउन में लूडो। गाने के बोल आर आर पंकज ने लिखे हैं वहीं संगीत से सजाया है आशीष वर्मा ने। इस गाने को रितेश पांडेय और रंजना सिंह पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो को आशीष यादव ने निर्देशित किया है और एडिट सोनू वर्मा ने किया है। इस गाने रिद्धि म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है जिसे अब तक 1 मिलियन बार देखा जा चुका है।