रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है। सावन की तरह ही रक्षाबंधन को लेकर भी भोजपुरी (Rakhi Song) में एक से एक बढ़कर गाने रचे गए हैं। अपनी मिठास और देसीपन के कारण भोजपुरी गानों की डिमांड काफी रहती है। कोरोना काल में भले ही बाजार सुने पड़े हों लेकिन इंटरनेट पर भाई-बहन के इस प्यारभरे पर्व को गानों ने गुलजार कर रखा है। इस पर्व को लेकर भोजपुरी में रचे गीतों की फेहरिस्त काफी लंबी है। हालांकि हम आपके लिए इसी में से कुछ चुनिंदा गीतों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनको दर्शकों ने काफी पसंद किया। साल और तारीख बदल जाते हैं लेकिन इन गीतों की तासीर नहीं बदलती। तो इस खास मौके पर आपके लिए भोजपुरी के 10 बेहतरीन गाने यहां हैं-
राखी और भाई-बहन के रिश्ते व उनके प्यार को बयां करता हुआ अंतरा सिंह प्रियंका के इस गाने में भारतीय जवान के देशप्रेम और अपने भाई से बस स्नेह की इच्छा रखने वाली बहन की भावनाओं को दिखाया गया है। गाने में दिख रहा है कि कैसे एक बहन अपने भाई की रक्षा के लिए उसे राखी बांधना चाहती है वहीं भाई देश को खुद से भी आगे रखता नजर आ रहा है।
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार कहे जाने वाले निरहुआ के इस गाने की भी डिमांड कम नहीं है। भाई-बहन पर फिल्माए यह राखी का गीत भोजपुरी फिल्म अदालत का है। इस गाने की खूबसूरती लोगों को खूब भा रही है। देखें-
पवन सिंह भोजपुरी के बड़े सिंगर माने जाते हैं। पवन सिंह की आवाज की मिठास इस गाने में बखूबी नजर आती है। भोजपुरी श्रोता इस गाने को बार बार सुनते हैं। आप भी सुनिएः
गाजीपुर के रहने वाले सिंगर मोहन राठौर का हाल ही में रिलीज यह गीत लोगों को काफी पसंद आ रहा है। भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन पर गाया यह भोजपुरी गाना फिलहाल इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। गीत कन्हैया लाल के हैं जिसे संगीत से सजाया है नौशाद अली राहत ने। सुनें-
भोजपुरी सिंगर समर सिंह इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे हैं। थरेसर गाने से चमके समर सिंह का गाया यह राखी गीत भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। बोल हैं- जा तानी राखी बांधे ए सईयां। कवित सिंह और समर सिंह की आवाज में इस गीत का लुत्फ उठाइएः