Bhojpuri Holi Song 2020: भोजपुरी गानों में पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) की जोड़ी काफी हिट मानी जाता है। दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। इस बीच दोनों की आवाज में रिकॉर्ड एक होली सॉन्ग यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। पवन सिंह और प्रियंका सिंह की इस साल रिलीज ‘अरे मोरे साली’ भोजपुरी होली गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। नए गाने के बीच इस सिंगर जोड़ी की साल 2016 में रिलीज एक और होली गाने की डिमांड बढ़ गई है। गाने के बोल हैं-‘सईया सर्दी ध ली हमरा चीज के’।
पवन सिंह की साल 2016 में ‘सतरंगी कलर’ (Satrangi Colour) नाम से एल्बम रिलीज हुआ था। एल्बम ने कुल 5 गाने थे। पवन सिंह के फैंस ने सभी गानों को हाथों- हाथ लिया। मधुकर आनंद के संगीत से सजे इन सभी गानों के बीच ‘सईया सर्दी ध ली हमरा चीज के’ गाने को काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि 4 साल बाद भी इस गाने की डिमांड बनी हुई है।
गौरतलब है कि पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह भोजपुरी के सबसे हिट गाने, ‘छलकता हमरो जवनिया ये राजा’ दे चुकी हैं। इस गाने की लोकप्रियता को देखते हुए भोजपुरी की म्यूजिक इंडस्ट्री प्रियंका सिंह और पवन सिंह को बार बार साथ लाने की कोशिश करते हैं। पवन सिंह ने हाल ही में होली सॉन्ग- कमरिया हिला रही है से हिंदी संगीत में डेब्यू किया है। रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। अब तक 30 मिलियन बार इस गाने के वीडियो को देखा जा चुका है। गाने में पवन सिंह के साथ लॉरेन गॉटलिब नजर आईं थीं। इस गाने की अपार सफलता के बाद इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई थी जिसमें पवन सिंह भी पहुंचे थे।