Pawan Singh New Song: लॉकडाउन के बीच भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक और गाना रिलीज हो गया है। पवन सिंह के नए गाने का नाम है कोई बात नही ओ बेवफा (Koi Baat Nahi O Bewafa)। ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ और ‘ये लड़की सही है’ गाने के बाद ये पवन सिंह का तीसरा गाना है जिसकी शूटिंग विदेश में की गई है। स गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल
यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
कोई बात नही ओ बेवफा (Koi Baat Nahi O Bewafa) गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में पवन सिंह और मधु शर्मा के बीच नोक-झोक वाली केमेस्ट्री दिखाई गई है जो दर्शकों को बहुत पसंद
आ रही है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 24 घंटे के भीतर ही इस गाने को लगभग 50 लाख बार सिर्फ यूट्यूब पर ही देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को 92 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
बता दें कि हाल ही में पवन सिंह के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी। फिलहाल पवन सिंह लॉकडाउन में अपने आरा के घर में समय काट रहे हैं। पवन सिंह ने आरा में ही अपना एक स्टूडियो भी खोला है। लॉकडाउन के बीच ही पवन सिंह एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं।
इसके अलावा पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना गया और काफी प्यार मिला।