भोजपुरी सिनेमा और गानों को न केवल अपने देश में बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। इसका उदाहरण हैं पवन सिंह का गाया गाना- लॉलीपॉप लागेलू। इस गाने को वर्ल्डवाइड काफी पसंद किया गया और अभी भी इसके चाहने वाले कम नहीं हुए हैं। धीरे-धीरे ये गाना भोजपुरी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक गानों में शुमार हो गया और इसके सिंगर पवन सिंह भोजपुरी के बेहतरीन सिंगर में। जिसके बिना नॉर्थ इंडिया की पार्टी आज भी पूरी नहीं होती हैं।
आज भोजपुरी के कई ऐसे सिंगर हैं जिनके गाने से ही फिल्म बंपर कमाई कर लेती है। वहीं ये सिंगर एक गाने के लिए भी अच्छी-खासी मोटी फीस लेते हैं। अभी तक तो आपने सबसे महंगे एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम यहां आपको भोजपुरी के सबसे महंगे सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो एक गाने के लिए लाखों रुपए चार्ज करते हैं।
वैसे तो मौजूदा दौर में भोजपुरी के हजारों गायक हैं, लेकिन उनमें कुछ ही ऐसे गायक हैं जिनकी लोकप्रियता उनके गानों के रिलीज के दिन ही दिख जाती है। पवन सिंह ऐसे ही सिंगर्स में शुमार हैं जिनके गाने रिलीज के कुछ ही दिनों में करोड़ों व्यूज हासिल कर लेते हैं। यही कारण है कि आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में संगीत निर्देशकों की पहली पसंद पवन सिंह ही बने हुए हैं। वहीं पवन सिंह भी गानों के लिए भारी भरकम फीस लेते हैं।
एक गाने के लिए 3 से 4 लाख लेते हैं पवन सिंह
बता दें पवन सिंह एक गाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए चार्ज करते हैं। फिल्मों के लिए गाने की बात हो या फिर एल्बम में गाने की, पवन सिंह इतनी ही फीस चार्ज करते हैं। वहीं पवन सिंह के बाद खेसारी लाल ऐसे भोजपुरी के दूसरे सिंगर हैं जो एक गाने के लिए 2 से 3 लाख रुपए बतौर फीस लेते हैं। ऐसे में पवन सिंह भोजपुरी के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार हैं।
जानकारी के लिए बता दें, पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के डिमांडिंग एक्टर हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनको पॉवर स्टार के नाम से जाना जाता है। पवन सिंह ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय से दर्शकों के बीच मजबूत जगह बनाई है।