Bhojpuri Songs: पवन सिंह (Pawan Singh) के होली (Holi Song) पर गाए सारे गाने उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। सीडी कैसेट के जमाने में भी उनके गानों के कैसेट खूब बजते थे वहीं अब इंटरनेट के आने से उनके सारे गाने रिलीज के चंद घंटों में ही लाखों फैंस के बीच पहुंच जाते हैं और देखते देखते वायरल भी हो जाते हैं।

हाल ही में सिंगर के ‘भईया रंगले हमार साड़ी’ की अपार सफलता के बाद पवन सिंह ने भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के साथ एक और गाने के जरिए धमाल मचा रहे हैं। यूट्यूब पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे भोजपुरी होली गानों के बीच पवन सिंह अपना नया होली सॉन्ग- अरे मोरे साली (Are More Sali) का वीडियो लेकर हाजिर हो चुके हैं। करीब 1 हफ्ते पहले ही इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं अब वीडियो के रिलीज के बाद इस गाने को पसंद करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

ऑडियो गाने की बात करें तो इसे 1 हफ्ते में 2 मिलियन बार देखा गया हैं वहीं वीडियो को रिलीज के महज 1 दिन के भीतर ही 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इससे पहले पवन सिंह और प्रियंका सिंह (Pawan Singh Priyanka Singh) की आवाज में भईया रंगले हमार साड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गानों को 1 हफ्ते में ही 7 मिलियन बार देखा जा चुका है।

अरे मोरे साली गाने की बात करें तो इस गाने में भी प्रियंका सिंह और पवन सिंह ने ही आवाज दी है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने मिलकर दिया है। आजाद सिंह गीतकार से संगीतकार भी बन गए हैं। पवन सिंह और प्रियंका सिंह के लिए लिखे गाने- छलकता हमरो जवनिया के नाम 300 मिलियन से भी ज्यादा  बार देखे जाने का रिकॉर्ड है।