Pawan Singh: भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह जल्द ही अपनी फिल्म ‘शेर सिंह’ (Sher singh) लेकर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर (Sher Singh official Trailer) बीते 15 सितंबर को जहां रिलीज हो चुका है वहीं अब इसके गाने भी एक के बाद एक रिलीज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस फिल्म का सबसे चर्चित सॉन्ग बाबू बाबू का ऑफिशियल वीडियो रिलीज किया गया जो चंद घंटों के भीतर ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस बात से ही यह अंदाजा लगा सकते हैं कि पवन सिंह की भोजपुरी श्रोताओं में कितनी पैठ है। गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर आइटम गर्ल संभावना सेठ नजर आ रही हैं।
बता दें इस गान के ऑडियो पहले ही 3 महीने पहले (23 सितंबर) ही रिलीज किया जा चुका है। पवन सिंह के फैंस उनके इस गाने के वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब इसका वीडियो सामने आया है लोग देखने यूट्यूब पर टूट पड़े हैं। इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर 27 सितंबर को अपलोड किया गया है। गाने के बोल हैं- ‘बाबू बाबू कहे लू यार के।’ गाने को पवन सिंह के फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
मालूम हो कि पवन सिंह की फिल्म ‘शेर सिंह’ में पहली बार आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) पवन के अपोजिट नजर आएंगी। पहली बार है जब आम्रपाली दुबे पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।’शेर सिंह’ की शूटिंग मुंबई सहित जयपुर, बैंकॉक जैसे जगहों पर की गई है। इस फिल्म में पवन सिंह रियल में टाइगर के साथ फाइट करते नजर आने वाले हैं। फिल्म को शशांक राय ने निर्देशित किया है। फिल्म में पवन सिंह और आम्रपाली के अलावा बॉलीवुड खलनायक अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, संजय वर्मा, स्विटी सिंह भी नज़र आएंगे।
मालूम हो कि पवन सिंह की फिल्म ‘शेर सिंह’ में पहली बार आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) पवन के अपोजिट नजर आएंगी। पहली बार है जब आम्रपाली दुबे पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ‘शेर सिंह’ की शूटिंग मुंबई सहित जयपुर, बैंकॉक जैसे जगहों पर की गई है। इस फिल्म में पवन सिंह रियल में टाइगर के साथ फाइट करते नजर आने वाले हैं। फिल्म को शशांक राय ने निर्देशित किया है। फिल्म में पवन सिंह और आम्रपाली के अलावा बॉलीवुड खलनायक अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, संजय वर्मा, स्विटी सिंह भी नजर आएंगे।