Pawan Singh: भोजपुरी के पॉवर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह जल्द ही अपनी फिल्म ‘शेर सिंह’ (Sher singh) लेकर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर (Sher Singh official Trailer) बीते 15 सितंबर को जहां रिलीज हो चुका है वहीं अब इसके गाने भी एक के बाद एक रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक सॉन्ग रिलीज किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को जी म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक चैनल पर 23 सितंबर को अपलोड किया गया है। गाने के बोल हैं- ‘बाबू बाबू कहे लू यार के।’ गाने को पवन सिंह के फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब तक इसको 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने में पवन सिंह (pawan singh) के साथ-साथ भोजपुरी की चर्चित गायिका प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी अपनी आवाज दी है। प्रियंका सिंह भोजपुरी के सबसे ज्याद देखे गए गानों; ‘छलकता हमरो जवनिया’ ( 292 मिलियन) और खेसारी लाल की ‘मिलते मरद हमके भूल गइलू’ (301 मिलियन) में अपनी गायिकी का जादू बिखेर चुकी हैं। अब पवन सिंह के साथ इस गाने में फिर से अपनी आवाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। बता दें गाने को सुमित चंद्रवंशी ने लिखा है। वहीं फिल्म का संगीत छोटे बाबा ने दिया है।
मालूम हो कि पवन सिंह की फिल्म ‘शेर सिंह’ में पहली बार आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) पवन के अपोजिट नजर आएंगी। पहली बार है जब आम्रपाली दुबे पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ‘शेर सिंह’ की शूटिंग मुंबई सहित जयपुर, बैंकॉक जैसे जगहों पर की गई है। इस फिल्म में पवन सिंह रियल में टाइगर के साथ फाइट करते नजर आने वाले हैं। फिल्म को शशांक राय ने निर्देशित किया है। फिल्म में पवन सिंह और आम्रपाली के अलावा बॉलीवुड खलनायक अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, संजय वर्मा, स्विटी सिंह भी नज़र आएंगे।