Navratri 2025: 22 सितंबर 2025, सोमवार से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। यह पर्व 1 अक्टूबर तक चलेगा और इसके बाद 2 अक्टूबर को दशहरा का उत्सव मनाया जाएगा। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा पूजा होती है। घरों और पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है और अखंड दीप जलाए जाते हैं। इस दौरान जागरण और भक्ति गीतों का खास महत्व होता है।

इस अवसर पर पवन सिंह का भोजपुरी भक्ति गीत “पूछे पवनवा ए माई” खूब पसंद किया जा रहा है। यह गीत यूट्यूब चैनल Maa Amma Films Bhakti पर अपलोड किया गया है और पिछले साल 24 सितंबर 2024 को रिलीज होने के बाद अब तक इसे 6.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Also Read: मोहिनी का खुलासा: 7 बार की आत्महत्या की कोशिश, बोलीं- पति के रिश्तेदार ने किया था काला जादू

गीत के बोल पंकज बसुधारी ने लिखे हैं, संगीत सरगम आकाश ने दिया है और इसे गाया है पवन सिंह ने। गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह नजर आई हैं। गाने का निर्देशन दीपांश सिंह ने किया है और कोरियोग्राफी सनी और निकी ने की है।

गाने की कहानी में पवन सिंह जंगल काटे जाने की समस्या से परेशान हैं और अपनी इस परेशानी को मां दुर्गा के सामने व्यक्त करते हैं।

Also Read: ‘धनतेरस में झुमका…’ दिवाली से पहले यूट्यूब पर छाया अमृता दीक्षित का भोजपुरी गाना

यहां देखें गाना: