पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार माने जाते हैं। फैन फॉलोइंग ज्यादा होने के चलते उनका कोई भी गाना रिलीज के दिन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच पवन सिंह का एक और गाना रिलीज हुआ है जिसको भोजपुरिया लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि महज रिलीज के 1 दिन के भीतर ही इसे 15 लाख से अधिक बार सुना जा चुका है। गाने के बोल हैं-‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’।
गौरतलब है कि हाल ही में पवन सिंह (pawan singh video) के एक और गाने की यूट्यूब पर काफी धूम थी। 18 मई को पवन सिंह का याशी म्यूजिक पर भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने हाथों हाथ लिया था। हालांकि इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था। और पवन सिंह पर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी। हालांकि इस गाने को अब लोग पवन सिंह के गाने के तौर पर ही जानने लगे हैं।
बात करें ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ गाने की तो इसे Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं। वहीं संगीत दिया है-छोटू रावत ने। इस गाने में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि इस गाने में फीमेल वर्जन को सलोनी भारद्वाज ने गाया है।
बता दें पवन सिंह लॉकडाउन में अपने आरा के घर में समय काट रहे हैं। पवन सिंह ने आरा में ही अपना एक स्टूडियो भी खोला है। लॉकडाउन के बीच ही पवन सिंह कई गाने रिलीज कर चुके हैं।