Dussehra 2025: 2 अक्टूबर को देशभर में धूमधाम से दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को लंका से मुक्त कराया था। दशहरा, नवरात्रि के पावन नौ दिनों की साधना और उपासना के बाद आता है। इस दिन देशभर में मेले लगते हैं, जगह-जगह रामलीला का मंचन होता है और हर ओर उत्सव और उमंग का वातावरण दिखाई देता है।

दशहरे के अवसर पर गानों की भी खास धूम रहती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस त्योहार पर कई यादगार गाने बनाए हैं। इन्हीं में से एक लोकप्रिय गाना है पवन सिंह का दशहरा स्पेशल गीत। यह गाना 21 अक्तूबर 2021 को यूट्यूब चैनल Wave Music पर अपलोड किया गया था। रिलीज़ होने के बाद से ही इस गाने ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली और अब तक इसे 4.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

‘वो ड्रीमगर्ल बन गईं’ आम्रपाली दुबे संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर निरहुआ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पत्नी को अब तकलीफ नहीं होती

गाने को अपनी दमदार आवाज़ दी है भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने, और खास बात यह है कि वे वीडियो में खुद भी नज़र आ रहे हैं। उनके साथ स्क्रीन पर भोजपुरी अभिनेत्री सौम्या पांडे की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई है। गाने के बोल लिखे हैं सुमित सिंह चंद्रवंशी ने, जबकि म्यूज़िक दिया है छोटे बाबा बसही ने। गाने के विजुअल्स को डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने और इसकी रंगारंग कोरियोग्राफी की है ऋतिक आरा ने।

गाने में पवन सिंह बड़े ही चाव से बताते हैं कि इस बार वे दुर्गा पूजा या दशहरा देखने कोलकाता नहीं जाएंगे, बल्कि अपने गांव के दशहरे का असली आनंद उठाएंगे। गाने की यही सादगी और गांव का देसी रंग दर्शकों को अपनेपन का एहसास कराता है। इस गाने को सुनते और देखते ही बचपन की यादें ताज़ा हो जाती हैं, जब हम गांव या कस्बों में मेले, झूले और रामलीला देखने जाया करते थे।

Navratri 2025: ‘माई के झुलनवा’- नवरात्रि में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी गीत रिलीज, सुनकर भक्ति में हो जाएंगे लीन

यहां देखें गाना: