पॉवर स्टार पवन सिंह ने कई देवी गीत गाए हैं, जो नवरात्रि के मौके पर खूब वायरल होते हैं। ऐसा ही एक गाना इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसके बोल हैं – लामी लामी केश।
22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दौरान देशभर में उत्सव का माहौल रहता है। लोग पंडालों, मंदिरों और घरों में देवी मां की प्रतिमा स्थापित करते हैं। नौ दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा होती है और अखंड ज्योति भी जलाई जाती है। इन दिनों भक्ति गीत सुनने और देखने का विशेष महत्व रहता है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने भी नवरात्रि के लिए कई भक्ति गीत दिए हैं, जो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं और खूब सुने जाते हैं।
Navratri 2025: ‘आपन तलवार दे दा’ – अक्षरा सिंह का सबसे सुपरहिट देवी गीत, जिसने तोड़े कई रिकॉर्ड
पवन सिंह के ‘लामी लामी केश’ गाने की बात करें तो इसे गाया है पवन सिंह ने और इसके बोल लिखे हैं विजय चौहान ने। गाने को संगीत दिया है अजय सिंह एजे ने। इसे डायरेक्ट किया है दीपांश सिंह ने और कॉन्सेप्ट दिया है दीपक सिंह ने। गाने को एडिट किया है जीतेंद्र जीतू ने, जबकि कोरियोग्राफी की है गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने।
यह गाना 6 अक्टूबर 2024 को यूट्यूब चैनल T-Series Hamaar Bhojpuri पर रिलीज़ हुआ था। गाने में पवन सिंह के साथ श्वेता महारा भी नज़र आ रही हैं। अब तक इस गाने को 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है?
शारदीय नवरात्रि साल में आने वाली दो मुख्य नवरात्रियों में से एक है। इसे आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी या दशमी तक मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू होकर 1 अक्टूबर 2025, बुधवार तक चलेगी।
इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन घटस्थापना होती है और आखिरी दिन विजयादशमी या दशहरा मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को है।