Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस अब बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। देशभर में, स्कूल-कॉलेजों से लेकर सरकारी और निजी कार्यालयों को तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी चल रही है। हर साल 15 अगस्त को भारत अपनी आज़ादी का जश्न गर्व और उत्साह के साथ मनाता है। 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली थी। इस दिन देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें गर्व से भर देते हैं।
देशभक्ति गीतों की बात हो और भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री का ज़िक्र जरूर आता है। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने करियर में कई दमदार देशभक्ति गाने दिए हैं, जो न सिर्फ़ भोजपुरी भाषी दर्शकों में बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हुए हैं। इन्हीं में से एक चर्चित गाना है – ‘कश्मीर हमार जान हवे’।
यह गीत एल्बम ‘भारत के शान कश्मीर हमार जान’ का हिस्सा है। इसे पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज़ में गाया है, गीत के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने, जबकि इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन किशोर कुमार ने किया है।
‘कश्मीर हमार जान हवे’ में पवन सिंह, कश्मीर को अपने जिगर का टुकड़ा बताते हुए पूरे जोश के साथ पाकिस्तान को ललकारते हैं। गीत में एक पंक्ति आती है जहां पवन सिंह कहते हैं- दूध मांगोगे तो साथ में खीर देंगे, मगर अगर कश्मीर मांगा तो चीर देंगे।
पवन सिंह इस गाने में पाकिस्तान को ‘नादान परिंदा’ कहते हुए यह संदेश देते हैं कि भारत अपने देश के सम्मान के लिए हर हद तक जा सकता है। वे माता वैष्णो देवी से इतनी शक्ति मांगते हैं कि वो पाकिस्तान में भी तिरंगा लहरा सके।
लखनऊ की इंफ्लुएंसर की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत, जानें क्यों फेमस थीं 22 साल की असफिया खान?
‘कश्मीर हमार जान हवे’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। यह गीत 11 अगस्त 2019 को Bhojpuri Hit Songs के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया था। रिलीज़ के बाद से ही यह गाना तेजी से वायरल हुआ और अब तक इसे 7 मिलियन यानी लगभग 70 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।