Bhojpuri Actor Pawan Singh: पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फैनफॉलोइंग ज्यादा होने की वजह से उनकी फिल्में सहित गाने कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना लेती हैं। हाल में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) संग उनका एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। मजे की बात यह है कि यह गाना कुछ ही घंटे पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गाने के बोल हैं- चल चला रानी रिहर्सल करा दी। इस गाने में काजल और पवन सिंह की केमेस्ट्री को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इसको अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यह गाना भोजपुरी फैंस के बीच धमाल मचाया हुआ है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी का शानदार डांस को बार-बार देखने पर मजबूर कर रहा है। वायरल हो रहा यह गाना पवन सिंह के ही फिल्म का है। फिल्म है मैंने उनको सजन चुन लिया। गाने में काजल राघवानी काफी अलग लुक में दिख रही हैं। उनके साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के बोल विनय निर्मल ने लिखे हैं। इस गाने को संगीत से सजाया है छोटे बाबा ने जिसमें खुद पवन सिंह ने ही अपनी आवाज दी है साथ ही इंदु सोनाली ने भी गाने में उनका साथ दिया है।
इस गाने को डीआरजी भोजपुरी रिकॉर्डिंग ने अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है। बता दें कि ईद पर ही काजल और पवन सिंह की मैंने उनको सजन चुन लिया फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के पहले ही इसके कई गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। इसका एक गाना आरा के होठलाली पहले ही मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर छाया हुआ है। बता दें कि पवन सिंह की हाल में जय हिंद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही पवन सिंह शेर सिंह की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पहली बार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी साथ नजर आने वाली है।