Pawan Singh Kajal Raghwani: भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह के गाने भोजपुरी श्रोताओं को काफी लुभाते हैं। उनके आवाज का हर कोई फैन है। इस बीच उनका एक गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने में उनके साथ इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के जबरदस्त डांस ने इसे और हिट बना दिया है। पवन-इंदु की आवाज में गाया यह गाना डीजे भोजपुरी रिकॉर्ड्स नाम के यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। अब तक इसे 54 लाख लोग देख चुके हैं। जिस गाने के उपर पवन सिंह और काजल राघवानी को पिक्चराइज किया गया है उसके बोल हैं- मेहरी के सुख नाहीं देबु ये रनिया…। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है जबकि सुरों से सजाने का काम छोटे बाबा ने किया है।

बता दें,इंदु सोनाली चल चला रानी रिहलसल करा दीं, सब धन खा जा, बिन बियाहे राजा जी, फंस जाओगी जान, दाबा न राजा जी जैसे सुपरहिट भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) पवन सिंह के साथ गा चुकी हैं। पवन सिंह और इंदु सोनाली ने साथ मिलकर एक से बढ़कर एक भोजपुरी को ब्लॉक बस्टर सॉन्ग दिए हैं। दोनों साथ में कई स्टेज शो भी कर चुके हैं। लोग दोनों की आवाज को काफी पसंद करते हैं।

मालूम हो कि वायरल हो रहा गाना पवन सिंह की हालिया रिलीज फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का है। जून के महीने में रिलीज हुई इस फिल्म में काजल राघवानी और पवन सिंह काफी लंबे वक्त के बाद एक साथ नजर आए थे। मजेदार बात यह है कि जिस दिन यह फिल्म रिलीज हुई थी उसी दिन खेसारी लाल की फिल्म कुली नंबर 1 भी रिलीज हुई थी जिसमें लीड एक्ट्रेस की भूमिका में काजल राघवानी ही नजर आईं थीं। दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हालांकि खेसारी लाल की फिल्म नेपाल और मॉरिशस में रिलीज के चलते काफी कमाई की थी।