Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह की फिल्म पवन राजा का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। यह गाना रिलीज के वक्त जितना हिट नहीं हुआ, उससे कहीं ज्यादा अब इस गाने की धूम मची है। इस गाने को वेव म्यूजिक ने साल 2107 में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। गाने के बोल हैं- मन करे टांग दी जवानी सीकहर पर। गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की विद्या बालन कही जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा नजर आ रही हैं। इस गाने में मोनालिसा जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं।  इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन से अधिका बार देखा जा चुका है। वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) बहुत ही हॉट अंदाज मेंपवन सिंह को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। इस सुपरहिट गाने को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है जिसे सुमीत चंद्रवंशी ने लिखा है। गाने में संगीत अविनाश झा का है। इस फिल्म में मोनालिसा के आलावा अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे।

पवन सिंह और मोनालिसा के कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं जिसमें मोनालिसा का हॉट अवतार नजर आया। भोजपुरी हीरोइनों में मोनालिसा को इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उन्होंने कई गानों में काफी बोल्ड सीन दिए हैं। इन दिनों वह भोजपुरी फिल्मों से दूरी बनाई हुईं हैं। वह स्टार प्लस पर आने वाला मशहूर टीवी शो नजर में लीड किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार का नाम मोहना है जिसे देवी शक्तियां मिली हुई है। डायन के रूप में मोनालिसा अपनी शक्तियों से कोहराम मचाया हुआ है। वहीं पवन सिंह की बात करें तो उनकी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया इस समय सिनेमाघरों में काफी पसंद की जा रही है। फिल्म अम्बर खुशी फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है।

(और EMTERTAINMENT NEWS पढ़ें)