भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री के हिट कलाकारों की लिस्ट में उनका नाम जरूर लिया जाता है। इन दिनों वह भोजपुरी गानों के अलावा रियलिटी शो का हिस्सा बनने को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। राइज एंड फॉल रियलिटी शो में एक्टर और सिंगर पवन सिंह नजर आए थे। जहां से धनश्री के साथ उनका एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा, उनकी तीसरी शादी की चर्चा भी खूब चल रही है। आइए जानते हैं कि दमाम दावों पर पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए क्या कुछ कहा है?

पवन सिंह प्रोजेक्ट्स के अलावा, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। 5 जनवरी 2026 को अभिनेता ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके बाद से उनकी तीसरी शादी करने के दावों का दौर भी शुरू हो गया। केक काटने के दौरान एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनकी बॉन्ड चर्चा में आ गई। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के कार्ड तक वायरल हो गए।

क्या पवन सिंह सच में करने वाले हैं तीसरी शादी?

रिपब्लिक भारत को दिए एक हालिया इंटरव्यू में पवन सिंह ने साफ कर दिया कि उनकी तीसरी शादी की महज़ अफवाहें चल रही हैं। इस बारे में एक्टर ने कहा, 5 जनवरी से पहले ही कार्ड छप गए। मेरे करोड़ों फैंस हैं, उनमें से किसी ने शादी का प्लान बना दिया। हमें खुद इसके बारे में कुछ नहीं पता था।

पवन सिंह ने राइज एंड फॉल शो के बारे में कहा, मैंने ये शो किया। मुझे ऐसा लगता है कि पवन सिंह अपनी असल जिंदगी में कैसा है, ये सब आपको दिख गया। मैं अच्छा हूं, खराब हूं, या जैसा भी हूं, डंके की चोट पर हूं। मुझे उस शो में अच्छा लगा, पहले लग रहा था कि यहां तो मेरी सांस ही थम जाएगी। बाद में शो के सभी सदस्य मेरे दोस्त बन गए थे।

यह भी पढ़ें: ‘दो दीवाने सहर में’ का रोमांटिक टीज़र रिलीज़, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मॉडर्न लव स्टोरी

भोजपुरी इंडस्ट्री की अश्लीलता पर क्या बोले पवन सिंह?

पवन सिंह ने इस बारे में बात करते हुए सवाल किया कि अश्लीलता आखिर किस इंडस्ट्री में नहीं है। आप खुद इस बात को देख सकते हैं, लेकिन भोजपुरी पर इसका एक दाग लगा दिया गया है। अच्छाई और बुराई हर जगह होती है। कल हम क्या थे, और आज ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड करते हैं। जब कलाकार उदासी का गाना गाता है, तो जनता दुखी हो जाती है। वहीं, खुशी के गाने में लोग खुश हो जाते हैं।

खेसारी लाल यादव से क्यों दोबारा नहीं मिलना चाहते हैं पवन सिंह?

पवन सिंह अक्सर खेसारी लाल यादव को अपना छोटा भाई कहते आए हैं। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच का भाईचारा कम होता नजर आया। खेसारी के बारे में बात करते हुए पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वह दोबारा उनसे मिलना नहीं चाहते हैं, क्योंकि बर्दाश्त की भी एक हद होती है।