Pawan Singh Bhojpuri Song: अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सफल कलाकार हैं। दोनों कलाकारों ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में इन दोनों कलाकारों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि ‘जवानी हमार भईल बा खट्टा’ पर पवन सिंह और आम्रपाली दुबे काफी हॉट डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा गाना पवन सिंह की फिल्म पवन राजा का है। यह गाना इतना लोकप्रिय हो चुका है कि इसको सुनने और देखने वालों की एक लंबी संख्या है। वीडियो को 1 करोड़ से उपर लोग देख चुके हैं।
गाने पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे धमाकेदार परफॉरमेंस दे रही हैं। गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की जोड़ी पहले ही कई गानों में कमाल कर चुकी है। राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया गाना तो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। इसमें भी पवन सिंह और आम्रापाली की जोड़ी भोजपुरी श्रोताओं का काफी मनोरंजन किया। आज भी यह गाना यूट्यूब पर रिच व्यू में शामिल है।
बता दें दिनेश लाल यादव निरहुआ के बाद आम्रपाली दुबे को पवन सिंह के साथ ही पसंद किया जाता है। हालांकि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी का कोई जवाब नहीं फिर भी पवन सिंह के कई गानों को हिट करने में आम्रपाली दुबे का डांस भी रहा है। फिलहाल जो गाना अभी वायरल हो रहा है उसमें पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का डांस स्टेप देखकर लोग झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। खास बात यह है कि दोनों कलाकार जल्दी ही फिल्म ‘शेर सिंह’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता गायत्री केशरवानी और शशांक राय हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म निर्माताओं को भी इस फिल्म से बड़ी उम्मीद है।
