Pawan Singh New Bhojpuri Song 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच मनमुटाव की खबरें आई थीं। अंजलि ने पवन सिंह पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। दोनों एक भोजपुरी गाने के लिए साथ आए थे, दोनों में बातचीत भले बंद हो गई मगर ये गाना सुपरहिट हो गया। हम बात कर रहे हैं पवन सिंह और अंजलि राघव के तीन साल पहले रिलीज हुए गाने ‘सइयां सेवा करे’ की।
ये नया भोजपुरी गाना पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। गाने में पवन सिंह और अंजलि राघव का रोमांस दिखाया जा रहा है। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और उनका कोई भी नया गाना आता है फैंस उसे जमकर प्रमोट करते हैं। देखते ही देखते ‘सईयां सेवा करे’ गाना भी सुपरहिट हो गया।
यूट्यूब चैनल Mahi Movies Presents पर पवन सिंह और अंजलि राघव का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है और गाने को अब तक 104 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शनी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने को डायरेक्ट किया है विभांशु तिवारी ने। गाने को कोरियोग्राफ किया है गोल्डी जायसवाल ने।
