भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह को पावरस्टार के नाम से जाना जाता है। फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की वजह दर्शक इस अभिनेता को काफी पसंद करते हैं। खास बात यह है कि पवन सिंह फिल्मों में जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं वो उतना ही अच्छा गाते भी हैं। पवन सिंह भोजपुरी के जाने-माने सिंगरों में से एक हैं। उनके गाए हुए कई गाने उनके चाहने वालों के जुबान पर रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह और इस इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी का एक वीडियो सॉन्ग वायरल हुआ है।
सॉन्ग ‘देहिया जवान’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी ने धमाकेदार परफॉरमेंस दिया है। यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। बता दें कि सॉन्ग ‘देहिया जवान’ काजल राघवानी और पवन सिंह की फिल्म ‘हुकूमत’ का है। इस गाने को पवन सिंह और इंदू सोनाली ने गाया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा हैं। फिल्म ‘हुकूमत’ साल 2015 में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
देखें वीडियो:
याद दिला दें कि इसी साल पवन सिंह का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में पवन सिंह एक कार्यक्रम में स्टेज पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ डांस करते हुए नजर आए थे। दोनों ने भोजपुरी गाना ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा’ गाने पर धमाकेदार परफॉरमेंस दिया था। यह वीडियो पवन सिंह के प्रशंसकों को काफी पसंद आया था। इस वीडियो को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया था। पवन सिंह का गाया हुआ भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ काफी फेमस हुआ था। इस गाने ने पवन सिंह को बड़ी पहचान दिलाई थी।