भोजपुरी गाने सुनने को शौकीनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों और म्यूजिक वीडियो ने इस सिनेमा की पॉपुलैरिटी को बढ़ाने में अहम योगदान निभाया है। जब बात भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की होती है, तो अक्षरा सिंह का नाम आना लाजमी है। उन्होंने सिनेमा के ज्यादातर दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। इतना ही नहीं, पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। आज बात पवन सिंह और अक्षरा सिंह के एक पुराने गाने की कर रहे हैं, जिसे भोजपुरी सॉन्ग लवर्स आज भी भरपूर प्यार देते हैं।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा से पसंद किया है। हालांकि, यह बात अलग है कि भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का नाम समय के साथ विवादों से भी जुड़ता रहता है। अगर बात गाने की करें, तो इसके कमेंट सेक्शन में यूजर्स जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। गाना थोड़ा पुराना जरूर है, लेकिन इसका जिक्र आज के समय भी खूब होता है।
यहां जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘तबाह कइलू गोरी मार मार के नजरिया।’ यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के उस दौर की याद दिलाता है, जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी हर म्यूजिक एल्बम और फिल्म में सुपरहिट साबित होती थी। आज भी यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। फैंस कमेंट में इस जोड़ी की केमिस्ट्री करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अशनूर कौर के साथ बैठकर इमोशनल हुए अभिषेक बजाज, दिल का दुख बताते हुए छलके आंखों से आंसू
भोजपुरी सॉन्ग लवर्स दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि खुद को बार-बार इस गाने को देखने से रोक नहीं पा रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह की एनर्जी तारीफ के काबिल है। वहीं, अक्षरा सिंह के चेहरे के एक्सप्रेशन तारीफ के काबिल है और एक्ट्रेस के फैंस वीडियो से चाहकर भी नजर नहीं हटा पा रहे हैं। अगर आपने इस गाने को अभी तक नहीं देखा है, तो यूट्यूब पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं, क्योंकि इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
