Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। देशभर में भक्त माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। जगह-जगह देवी मां का पंडाल लगा है और घरों में भी लोगों ने माता रानी की प्रतिमा स्थापित की है। 22 सितंबर 2025 को शुरू हुई नवरात्रि 2 अक्तूबर को दशहरे के साथ समाप्त होगी। 9 दिन अखंड दीप जलाया जाता है। नवरात्रि में 9 दिन का जागरण होता है और हर दिन देवी गीत खूब सुने जाते हैं।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी नवरात्रि पर कई गीत बनाए हैं जो इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं। उनमें से ही एक गीत है पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना- मां के चुनरी चढ़वानी।

इस गाने में आवाज देने के साथ ही पवन सिंह और अक्षरा सिंह नजर भी आ रहे हैं। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और वहीं गाने का म्यूजिक दिया है छोटे बाबा बसही ने। ये गाना 29 सितंबर 2017 को यूट्यूब चैनल Wave पर रिलीज हुआ था। गाने को 35 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

Also Read: Dussehra 2025: ‘चढ़ल दशहरा जबसे’ – अंकुश राजा का नया भोजपुरी देवी गीत हुआ रिलीज, यूट्यूब पर छाया

यहां देखें गाना: