Navratri 2025: 22 सितंबर से देशभर में नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। माता रानी के भक्त नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना करके देवी दुर्गा की आराधना करते हैं। इस दौरान घर-घर और मंदिरों में अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है। जगह-जगह भव्य पंडाल सजते हैं, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है।
नवरात्रि केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलते हैं। रातभर चलने वाले दुर्गा जागरण, भजन-कीर्तन और देवी गीत इस पर्व की रौनक को कई गुना बढ़ा देते हैं। भक्तगण माता रानी की महिमा का गान करते हैं और श्रद्धा के सागर में डूब जाते हैं।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी देवी गीतों की अपनी खास परंपरा बनाई है। हर साल नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी के बड़े कलाकार नए-नए भक्ति गीत लेकर आते हैं, जिन्हें सुनकर भक्त झूम उठते हैं। इस कड़ी में 18 सितंबर 2025 को यानी नवरात्रि से ठीक पहले, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस को एक नया तोहफ़ा दिया है।
खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत कल रिलीज़ हुआ है और यह यूट्यूब चैनल Annapurna Films BTS पर अपलोड किया गया है। रिलीज़ होते ही इस गाने को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। महज़ कुछ ही घंटों में गाने ने हजारों व्यूज़ हासिल कर लिए हैं और लगातार तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
इस गीत को अपनी आवाज़ खुद खेसारी लाल यादव ने दी है। खास बात यह है कि वे इसमें एक्टिंग करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी भक्ति भाव से माता रानी की आराधना करते दिख रहे हैं।
चौथी बार शादी करना चाहते हैं लकी अली, तीन शादियां टूटने के बाद भी है ये इच्छा