टीवी और भोजपुरी सिनेमा जगत की जानी- मानी अभिनेत्री मोनालिसा लोकप्रियता के शिखर पर हैं। वो हाल ही में शुरू हुए टीवी धारावाहिक, ‘नमक इस्क का’ में एक नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। उन्होंने 125 से ज़्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा भोजपुरी के अलावा बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलेगु सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन मोनालिसा का यह फिल्मी सफ़र आसान नहीं रहा। एक वक्त था जब वो जीविका के लिए होटल में काम करती थी।

16 साल की उम्र में शुरू किया जॉब करना- मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो महज 16 साल की थीं, तभी उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। मोनालिसा ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वजह से मोनालिसा ने कोलकाता के एक होटल में काम करना शुरु कर दिया। उन्हें उस होटल में काम करने के 120 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिलते थे।

मोनालिसा ने करीब 3 साल तक अलग- अलग होटल्स में होस्टेस की नौकरी की। उनकी किस्मत तब चमकी जब एक बंगाली प्रोड्यूसर ने उन्हें देखा और मॉडलिंग करने की सलाह दी। मोनालिसा ने इसके बाद मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरू किया और फिल्मों के लिए भी ऑडिशंस देने शुरू किए। उन्हें उड़िया म्यूजिक एल्बम्स में भी काम मिला।

बी ग्रेड की फ़िल्मों में किया काम- मोनालिसा को जल्द ही बी ग्रेड की फिल्मों के ऑफर आने लगे जिसे उन्होंने स्वीकार लिया। उनके अभिनय और खूबसूरती की चर्चा भोजपुरी सिनेमा जगत में हुई और उन्हें वहां से ऑफर मिलने शुरू हुए। शुरू में उन्होंने कुछ लो बजट भोजपुरी फिल्में की। लेकिन बाद में उन्हें बड़ी भोजपुरी फिल्मों में भी रोल मिलने लगे। मोनालिसा अब भोजपुरी फिल्मों में ज़्यादा एक्टिव नहीं हैं बल्कि वो टीवी की दुनिया में ज़्यादा दिख रही रहीं हैं। उन्होंने टीवी के प्रसिद्ध शो, ‘नज़र’ और ‘नज़र- 2′ से काफी लोकप्रियता बटोरी है।

जानिए कौन हैं मोनालिसा के पति और क्या था उनका पहला काम- मोनालिसा के पति का नाम विक्रांत सिंह राजपूत है और वो एक भोजपुरी एक्टर हैं। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी। उनकी शादी बिग बॉस के घर में हुई थी और उसकी काफी चर्चा हुई थी। विक्रांत के पहले काम की बात करें तो, वो पहले कूरियर का काम करते थे। मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब विक्रांत शुरू में मुंबई आए थे तो वो कूरियर बॉय हुआ करते थे।