Monalisa: भोजपुरी सिनेमा की जबरदस्त एक्ट्रेस मोनालिसा का एक गाना सामने आया है। जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा एक्टर विक्रम के साथ रोमांस करती दिख रही है। वीडियो में हीरो मोनालिसा से दूर जाता है, लेकिन मोनालिसा लगातार अपने जलवों से उन्हें अट्रैक्ट कर रही है। मोनालिसा के फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आया है। अब तक इस वीडियो को 8,572,015 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
भोजपुरी फिल्म प्रेम लीला का ये गाना इस वक्त मोनालिसा फैंस के बीच छाया है। गाने के बोल हैं- ‘कवन जादू कईलू’। इस फिल्म में मोनालिसा के साथ विक्रांत और संभावना सेठ भी हैं। इस गाने को गाया प्रमीला जैन ने है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं मधुकर आनंद । टी-सीरीज के इस म्यूजिक लेबल वाले गाने को लिखा- कवि प्यारे लाल यादव ने है। देखें मोनालिसा का ये भोजपुरी गाना…
बता दें, इन दिनों मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी नजर आ रही हैं। मोनालिसा शो नजर में निगेटिव किरदार में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा को निगेटिव किरदार में देखना फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम में भी एक्ट्रेस बहुत एक्टिव रहती हैं।