Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा की जबरदस्त एक्ट्रेस मोनालिसा(Monalisa) का एक गाना सामने आया है। जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) संग रोमांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने को भोजपुरी सुनने देखने वाले इसलिए भी पसंद कर रहे हैं क्योंकि आदित्य नारायण ने ना सिर्फ भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) में अपनी दमदार आवाज दी है बल्कि मोनालिसा संग काफी शानदार डांस भी किया है। आदित्य नारायण का यह पहला भोजपुरी गाना भी हैं। मोनालिसा के फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आया है। अब तक इस वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मालूम हो कि आदित्य नारायण का यह पहला भोजपुरी म्यूजिक एल्बम भी था। गाने के बोल हैं मूड बिगाड़े लू। इस भोजपुरी वीडियो को आनंद गहतराज ने डायरेक्ट किया था वहीं कोरियोग्राफ राम देवन का था। इस गाने के बोल मुन्ना दुबे ने लिखे थे। संगीत मुन्ना दुबे और आदित्य नारायण ने मिलकर दिया था। आदित्य के पिता उदित नारायण बिहार से ताल्लुक रखते हैं लिहाजा उन्होंने कई हिट भोजपुरी गाने तो गाए ही हैं कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। कब होई गवना हमार को तो राष्ट्रीय पुरस्कार तक मिल चुके हैं।

अब आदित्य की बात करें तो फिलहाल वह इंडियन आइडल के 11वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में वह खतरों के खिलाड़ी के विजेता बने थे उसके बाद वह कलर्स के शो खतरा-खतरा में भी कॉमेडियन भारती के साथ नजर आते हैं। आदित्य बॉलीवुड फिल्म भी कर चुके हैं लेकिन एक्टिंग में कामयाब नहीं हो पाए। उनका रणवीर सिंह की फिल्म रामलीला का एक गान ततड़-ततड़ काफी लोकप्रिय हुआ था।