भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘ एक साजिश जाल’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। खेसारी लाल (Khesari Lal) के बाकी फिल्मों की तरह ही इस फिल्म को भी भोजपुरिया दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म के गानें भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फिल्म के रिलीज के बाद इसके गाने (Bhojpuri Song) भी यूट्यूब पर बारी-बारी से रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक और गाना ‘दबा के दांत से ओढ़नी’ का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल के साथ पूजा गांगुली नजर आ रही है।
गाने की बात करें तो फैंस को ये गाना इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसके बोल काफी अच्छे हैं। रोमांस से भरपूर इस गाने पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत अच्छा गाना खेसारी भैया। लवु यू।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जियो करेजा लव यू।’ खेसारी लाल के एक अन्य फैन ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बहुत ही बेस्ट सॉन्ग है दबा के दांत ओढ़नी।’
बता दें वायरल हो रहा गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘जाल’ का है जिसे प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने मिलकर लिखा है। गाने में खुद खेसारी लाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने में फीमेल वर्जन के लिए हनी बी के आवाज को रिकॉर्ड किया गया है। देखें वीडियो-
रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेंमेंट (निशांत उज्जवल) और बुल्स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी खेसारी लाल की ये भोजपुरी फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को एम आई राज ने निर्देशित किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, पूजा गांगुली और शुभी शर्मा के साथ मनीष चतुर्वेदी, अयाज खान, शमीम खान, दीपक सिन्हा, महेश आर्चाय, धामा वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।