Khesari Lal Yadav, Latest Bhojpuri song video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) एक बार फिर मशहूर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के साथ जुगलबंदी वाला एक गाना लेकर हाजिर हो चुके हैं। गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। हमेशा से काजल राघवानी के साथ नजर आने वाले खेसारी(Khesari) लाल यादव के इस गाने में स्मृति सिन्हा ने उनकी जगह ले ली है। हाल में ही रिलीज इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) के बोल हैं- ‘बिस्कुट डुबा के (Biscuit Dubake)।’ खेसारी लाल का यह वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

नेहा कक्कड़ का इमोशनल गाना हुआ वायरल, फैंस रोते हुए बना रहे वीडियो

वायरल हो रहा भोजपुरी गाना खेसारी की अपकमिंग फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ का है। इस गाने को एंटरटेन भोजपुरी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दिवाली के दिन यानी 27 अक्टूबर 2019 को अपलोड किया है। हाल में अपलोड हुए इस गाने पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 2 दिन में ही इस गाने ने 6 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इस गाने में खेसारी लाल के अलावा भोजपुरी की सेंसेशन गायिका कही जाने वाली प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।

गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं वहीं ओम झा ने इसमें संगीत दिया है। गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट गाने दे चुके हैं। उनके टॉप लिस्ट में  सरसो के सगिया, ढाई बजे, पागल बनइबे का, कुलर कुर्ती में सहित कई और भोजपुरी गाने हैं।

गौरतलब है कि खेसारी लाल की फिल्म भाग खेसारी भाग अपने बनने की शुरुआत से ही चर्चा में है। फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है जो जल्द ही रिलीज होगी। फिल्म में खेसारी लाल के साथ स्मृति सिन्हा नजर आएंगी। इसके आलावा अनारा गुप्ता, अयाज खान, अमित शुक्ला नजर आने वाले हैं। फिल्म को डायरेक्ट प्रेमांशु सिंह ने किया है। वहीं फिल्म के गाने को राम देवन ऐर रिक्की गुप्ता ने कोरियोग्राफ किया है।