Khesari Lal Yadav, Priyanka Singh, Latest Bhojpuri song video: सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस में नजर आ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) जल्द ही अपनी नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। फिल्म का नाम है ‘भाग खेसारी भाग।’ फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज हो चुका है जिसे भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं वहीं इस फिल्म के गाने भी एक के बाद एक यूट्यूब धमाल मचा रहे हैं।

मालूम हो कि खेसारी लाल यादव (Khesari lal bhojpuri song)  इंटरनेट पर हमेशा अपने गानों के जरिए छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि कोई भी गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने  लगता है। इस बीच उनका नया भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song)- ‘क से कमाईब’ यूट्यूब पर खूब देखा सुना जा रहा है। इस बार खेसारी लाल की जोड़ी काजल राघवानी के बजाय स्मृति सिन्हा के साथ जम रही है। दोनों की केमिस्ट्री भी भोजपुरिया दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

वायरल हो रहे गाने के बोल हैं, ‘क से कमाईब’ (Ka Se Kamaayib)। भाग खेसारी भाग फिल्म के इस गीत को खेसारी लाल और प्रियंका मौर्या की जोड़ी ने गाया है। प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के साथ एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले खेसारी लाल इस बार प्रियंका मौर्या को लेकर आए हैं। प्रियंका सिंह की जगह प्रियंका मौर्या की आवाज को भी लोग उतना ही प्यार दे रहे हैं।

गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं जबकि इसे धुनों से सजाया है संगीत निर्देशक ओम झा ने।। इस गाने का म्यूजिक पार्टनर एंटरटेन म्यूजिक भोजपुरी है लिहाजा इस फिल्म के सारे गाने इसी चैनल पर रिलीज किए जा रहे हैं। इस सॉन्ग को भी चैनल पर 04 नवंबर को अपलोड किया गया है जिसके अब तक 19 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

मालूम हो कि सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ को लेकर लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के अब तक 4 गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे यूट्यूब यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी गांव के एक ऐसे शख्स की है जिसे सब बेकार समझते हैं। लेकिन उसमें तेज दौड़ने की हुनर है जिसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है। इस हुनर को एक कोच का साथ मिलता है फिर वह बेकार सा समझा जाने वाला लड़का एक दिन देश के लिए मेडल जीत कर लाता है।

खेसारी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाए हैं। वहीं स्मृति सिन्हा फिल्म में खेसारी के अपोजिट नजर आएंगी। इन दोनों के आलावा फिल्म में अनारा गुप्ता, अयाज खान, अमित शुक्ला, संजय वर्मा, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश, सहित प्रीतम कुमार और राहुल साहु नजर आने वाले हैं।