Khesari Lal Yadav,Ritu Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal-Ritu Singh) और रितू सिंह की नई जोड़ी ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। काजल राघवानी के साथ कई ब्लॉकबस्टर सॉन्ग देने वाले खेसारी लाल यादव अब रितू सिंह संग भोजपुरी सुनने देखने वालों के बीच हिट हो रहे है। वायरल हो रहे गाने (Bhojpuri Song) में दोनों की केमिस्ट्री के साथ साथ दोनों के डांस को भी लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

खेसारी (Khesari) के इस नए गाने के बोल हैं – ‘जवनिया में घून लग जाई (Jawaniya Mein Ghoon Lag Jayi)।’ इस वीडियो में खेसारी के साथ रितू सिंह (Ritu Singh) अपने अंदाज से फैंस खूब रिझा रही हैं। वहीं अपने डांस के लिए मशहूर खेसारी लाल के साथ उनकी जुगलबंदी ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। महज चार दिन पहले (14 अक्टूबर) यूट्यूब पर अपलोड हुए इस गाने को 4,979,607 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें वायरल हो रहा गाना(Bhojpuri Video Song) उनकी ही फिल्म बागी (BAAGHI)  का है जिसमें खुद खेसारी लाल और काजल राघवानी लीड रोल में हैं। वहीं इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह द्वारा लिखा गया है। गाने में संगीत मधुकर आनंद का दिया हुआ। गाने में आवाज खुद खेसारी लाल ने दिया है जबकि फीमेल वॉयस के रूप में प्रियंका सिंह का इस्तेमाल किया गया है। मधुकर आनंद के साथ प्रियंका सिंह और खेसारी ने कई ब्लॉकबस्टर भोजपुरी सॉन्ग दिए हैं। मधुकर आनंद के साथ खेसारी और प्रियंका सिंह का गाना ‘सरसो के सगिया’ भोजपुरी की सुपरहिट सॉन्ग में गीना जाता है।

गौरतलब है कि खेसारी की यह नई फिल्म बागी- एक योद्धा सिनेमाघरों में (4 अक्टूबर) को रिलीज हो चुकी है जिसको भोजपुरी दर्शका काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी के अलावा रितूं सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। रितू सिंह साल 2013 से ही भोजपुरी सिनेमा मे रितू सिंह काम कर रही हैं, लेकिन पहचान उनको साल 2017 में ‘लगा के फेयर लवली’ गाने से मिली। इस गाने में उनके साथा खेसारी लाल यादव भी थे। फिल्म मेहंदी लगा के रखना में रितू सिंह ने काजल राघवानी और खेसारी के साथ काम किया था। यह फिल्म काफी बड़ी हिट रही।