Khesari Lal Yadav, Latest Bhojpuri song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) और सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) साथ में कई हिट गाने दे चुके हैं। इस बीच उनका एक नया भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर छाया हुआ है। रिलीज के अभी एक ही दिन हुए हैं, लेकिन अब तक 7 लाख लोग देख चुके हैं। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) से एक बार फिर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की जोड़ी को उनके चाहने वालों ने सरआंखों पर बिठा दिया है।

इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) के बोल हैं- ‘डबल सेनुर लगईह (Double Senur Lagaiha)।’ गाने में आवाज खेसारी लाल व प्रियंका सिंह ने दिया है। गीत लिखा है अजीत हलचल ने। अजीत हलचल और खेसारी लाल मिलकर कई हिट गाने दे चुके हैं। फेल होई हार्ट, देवर करी घात ए राजा, रोवतारे संईया, नवंबर में चल जइबू जान सहित दर्जनों हिट गाने खेसारी लाल के लिए अजीत हलचल लिख चुके हैं। नवंबर में चल जइबू जान तो हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे खूब देखा सुना जा रहा है।

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट गाने दे चुके हैं। उनके टॉप लिस्ट में सरसो के सगिया, ढाई बजे, पागल बनइबे का, कुलर कुर्ती में सहित कई और भोजपुरी गाने हैं जिनके व्यूज मिलियन में हैं। खेसारी की फिल्मों की बात करें तो मेहंदी लगा के रखना 3 इसी साल रिलीज होने को है। फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस श्रृंखला की पहली फिल्म खेसारी-काजल की बहुत बड़ी हिट रही है।

बता दें  26 जनवरी को खेसारी और काजल राघवानी स्टारर सुपरहिट फिल्म बलमजी लव यू यूट्यूब पर भी रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को 2 दिनों के भीतर 7 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म के कई गाने प्रियंका सिंह ने गाए हैं।