Khesari Lal Yadav And Poonam Dubey: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) साल में जितनी फिल्में और गाने करते हैं उससे कहीं ज्यादा वह स्टेज परफॉर्मेंस देते हैं। हाल में उनका एक स्टेज परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारी (Khesari) का यह परफॉर्मेंस गुरुग्राम में आयोजित हुआ था। अक्सर अपने लाइव शो में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) संग शरीक होने वाले खेसारी लाल इस बार भोजपुरी अदाकारा पूनम दुबे (Poonam Dubey) के साथ डांस परफॉर्मेंस दिया। दोनों का डांस इतना जबरदस्त है कि अपलोड के चंद घंटों में इसके लाखो व्यूज हो चुके हैं।
खेसारी-पूनम जिस गाने पर अपने डांस का जलवा बिखेर रहे हैं वह खेसारी का ही गाया हुआ गाना है। गाने के बोल हैं- कार्ड प भतार हार्ट प इयार। पूनम दुबे और खेसारी डांस करते-करते पसीने से तरबतर हो जाते हैं। फिर भी दोनों लगातार डांस करते रहते हैं। हाल में रिलीज हुआ यह गाना (Bhojpuri Gana) यूट्यूब पर ट्रेंड में रहा। इस गाने के बोल हैं- कार्ड प भतार हार्ट प इयार। 10 दिनों के भीतर ही इस गाने को अबतक 48 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। देखें वीडियो –
जिस गाने पर खेसारी डांस (Khesari Dance) कर रहे हैं वह गाना अजीत हलचल ने लिखा है जबकि म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। गाने को खेसारी और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। डांस में पूनम दुबे भी खेसारी को टक्कर देती नजर आती हैं। ऐसा पहली बार है जब पूनम दुबे और खेसारी लाल साथ में डांस परफार्म किए। पूनम दुबे (Poonam Dubey) भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस में एक मानी जाती हैं। पूनम ने साल 2014 में भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) इंडस्ट्री में कदम रखा। वह मोहब्बत, चना जोर गरम, हम है लूटेरे सहित दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म रंगदारी टैक्स में सपोर्टिंग रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का आवार्ड भी मिल चुका है।