Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जैसे-जैसे नज़दीक आता है, देशभक्ति की भावना पूरे देश में उमड़ने लगती है। सोशल मीडिया पर जहां रील्स और शॉर्ट्स में तिरंगे की शान गूंजती है, वहीं देशभक्ति गीतों की धुनें हर गली-मोहल्ले में सुनाई देती हैं।
इस देशभक्ति माहौल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक पुराना देशभक्ति गीत “तिरंगे के सम्मान में” एक बार फिर सुर्खियों में है।
गाने की खासियत
गाने में कई खूबसूरत बोल हैं। जहां खेसारी लाल यादव भारत देश के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब आपस में भाई-भाई हैं। इस गाने में खेसारी न सिर्फ तिरंगे की शान का गुणगान करते हैं, बल्कि फौजियों और उनके परिवारों को भी सलाम करते हैं। वे गाते हैं- “पूरे हिंदुस्तान में वंदे मातरम् गूंजेगा”।
• गायक: खेसारी लाल यादव
• गीतकार: प्यारे लाल कवि, आज़ाद सिंह, श्याम देहाती
• संगीत: आशीष वर्मा
• रिलीज़ डेट: 17 जनवरी 2019
• अब तक व्यूज़: लगभग 14 मिलियन
फिर से वायरल क्यों हुआ गाना?
यह गीत 2019 में गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज़ हुआ था, लेकिन 2025 के स्वतंत्रता दिवस से पहले यह सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। देशभक्ति के इस मौसम में लोगों की भावनाओं को यह गीत सीधे छू रहा है। गांव-शहरों में, स्कूलों से लेकर DJ तक, इस गीत की धुन सुनाई दे रही है।
फैंस की प्रतिक्रियाएं
फैंस यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा-
“मैने यह गाना आज अपने गांव के स्कूल में DJ पर सुना, फिर अपने हेडफोन में 10 बार सुन लिया। बहुत ही जबरदस्त गाना है। जय हिंद।”
वहीं एक ने लिखा है, “खेसारी भाई ने देश हित में गीत गाया तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। क्या यही हमारी रीत है? आइए, भोजपुरी इंडस्ट्री को भद्दे गानों से दूर करें और ऐसे गीतों का सम्मान करें।”
Sawan 2025: ‘गउरा हो चल देवघर’- पवन सिंह का ये बोलबम गीत देखकर दिल हो जाएगा खुश, सावन में हुआ वायरल
खेसारी लाल यादव का ये गाना आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइएगा।