Navratri 2025: ‘तूही हवा पानी बारू हो’ – 22 सितंबर से शुरू हो रही है नवरात्रि, उससे पहले खेसारी लाल यादव लेकर आए हैं देवी गीत22 सितंबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। पूरे देश में श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में डूबे नजर आएंगे। घर-घर में और भव्य पंडालों में माता रानी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। माहौल देवी भजनों और माता के जयकारों से गूंजेगा। नवरात्रि के नौ दिनों में उपवास, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में देवी गीतों का जलवा
नवरात्रि के दौरान सिर्फ मंदिरों और घरों में ही नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी देवी भक्ति का रंग चढ़ जाता है। खासकर भोजपुरी इंडस्ट्री में हर साल इस मौके पर नए-नए देवी गीत रिलीज किए जाते हैं, जो दर्शकों और भक्तों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो जाते हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इन गानों का क्रेज़ देखने को मिलता है।
खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज
इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तू ही हवा पानी बारू हो’ रिलीज़ हुआ है। गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि इसका संगीत छोटू बंटी ने दिया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
यूट्यूब पर धमाल मचा रहा गाना
यह गाना खेसारी लाल यादव के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Khesari Music World पर अपलोड किया गया है। रिलीज़ होते ही गाना दर्शकों के बीच छा गया है और तेजी से वायरल हो रहा है।
Karwa Chauth 2025: ‘करवा चौथ की रात’ – शालिनी दुबे-श्रेया दुबे का गाना यूट्यूब पर हुआ वायरल