Khesari Lal Yadav Ke Bhojpuri Gane: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) और सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) साथ में कई हिट गाने दे चुके हैं। इन सारे गानों में खेसारी लाल के अपोजिट काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ही देखने को मिली और काजल राघवानी की आवाज के लिए प्ले बैक प्रियंका सिंह ने ही किया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक और भोजपुरी गाना (Bhojpuri ke Gana) खूब देखा सुना जा रहा है जिसमें काजल राघवानी के लिए प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल हैं- ‘जनि कर तु आनाकानी’ (Jani Kara Tu Ana Kani)। गाना खेसारी लाल की फिल्म नागदेव का है जिसे 1 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। रिलीज के 1 साल बाद भी यह गाना खेसारी-काजल के फैंन को काफी आकर्षित कर रहा है।
बता दें प्रियंका सिंह की आवाज काजल की आवाज में इस कदर फिट हो गई है कि अब काजल के लिए सारे गाने प्रियंका ही गाती हैं। अब तक सैकड़ों गानों में प्रियंका सिंह, काजल राघवनी को अपनी आवाज दे चुकी हैं। खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी साथ मिलकर भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट गाने दे चुके हैं। उनके टॉप लिस्ट में सरसो के सगिया, ढाई बजे, पागल बनइबे का, कुलर कुर्ती में सहित कई और भोजपुरी गाने हैं जिनके व्यूज मिलियन में हैं। मजे की बात है कि इन सारे सॉन्ग में काजल ही नजर आईं थीं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव की फिल्म नागदेव साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म को लोगों ने कुछ खास प्यार नहीं दिया लेकिन इसके गानों को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को देव पांडेय ने निर्देशित किया था वहीं म्यूजिक मधुकर आनंद का दिया हुआ था। मधुकर आनंद ने ही खेसारी के सबसे चर्चित गानों में से एक सरसो के सगिया को कंपोज किया था। गाना काफी हिट रहा।